• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध गांजा बिक्री करते युवक को किया गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जनवरी 2026,  06:52 PM IST
  • 167
दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध गांजा बिक्री करते युवक को किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली दुर्ग एवं ACCU की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवपारा चंडी मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सुमित ठाकुर बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलोग्राम 700 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,000/- है, जप्त की गई।
इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस का सख्त संदेश ..
दुर्ग पुलिस मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा नारकोटिक्स एक्ट के तहत कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम – सुमित ठाकुर
उम्र – 26 वर्ष
निवास – शिवपारा, चंडी मंदिर के पीछे, दुर्ग

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter