• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
भारत माता चौराहे पर रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जनवरी 2026,  08:03 PM IST
  • 373
भोपाल के भारत माता चौराहे पर एक रिहायशी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। एसी ब्लास्ट की आवाज के बाद मची भगदड़ के बीच दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

भोपाल के भारत माता चौराहा स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इसकी चौथी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। धमाके की आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए फ्लैट्स से बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter