• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के हृदय परीक्षण हेतु महत्वपूर्ण उपकरण भेंट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 जनवरी 2026,  06:31 PM IST
  • 62
जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के हृदय परीक्षण हेतु महत्वपूर्ण उपकरण भेंट

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में मातृत्व एवं शिशु विभाग के अंतर्गत नवजात शिशुओं के हृदय की धड़कन की सटीक जांच हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण डॉपलर उपकरण उपलब्ध कराया गया। यह उपकरण जिला चिकित्सालय जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा स्व. श्रीमती कला देवी की स्मृति में प्रदान किया गया।
उक्त उपकरण को जिला चिकित्सालय के मुखिया सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज को विधिवत सौंपा गया। यह मशीन नवजात शिशुओं के हृदय की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में अत्यंत उपयोगी है। इसके माध्यम से समय रहते हृदय संबंधी किसी भी असामान्य स्थिति की पहचान कर शीघ्र आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया की तैयारी की जा सकती है, जिससे शिशुओं के जीवन की रक्षा संभव हो पाती है।

Image after paragraph

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी दिलीप ठाकुर द्वारा इसी प्रकार की डॉपलर मशीन जिला चिकित्सालय को प्रदान की जा चुकी है, जो उनके सामाजिक सरोकार और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान सेवा अवसर पर जीवनदीप समिति के मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर, स्टोर इंचार्ज रमन गंधर्व, मंजू राय सिस्टर उपस्थित रहीं। साथ ही कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव एवं डॉ. संजय वालवेंद्र की गरिमामय उपस्थिति भी रही।
उपस्थित चिकित्सकों एवं समिति के सदस्यों ने इस सराहनीय पहल के लिए दिलीप ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए इसे नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter