• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज खुलासा: लंबे समय तक शोषण के बाद गैंगरेप, दो आरोपी सलाखों के पीछे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 जनवरी 2026,  06:38 PM IST
  • 201
नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज खुलासा: लंबे समय तक शोषण के बाद गैंगरेप, दो आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की माता के साथ थाने में प्रस्तुत की गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना उपस्थित हुई और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद कुल 06 आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कारित की गईं।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 एवं 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना संवेदनशीलता एवं विधिसम्मत ढंग से की जा रही है।
विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, पश्चिम भिलाई
2. अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ज़ोन-1, खुर्शीपार
जप्त सामग्री
-विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य (जांचाधीन)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter