जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर
दुर्ग, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसरोकारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा नवनियुक्त अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को दुर्ग शहर के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में पाँचों ब्लॉक अध्यक्ष — अलताफ अहमद, आनंद देव ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू एवं मनीष बघेल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, तथा मंडल/वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील भारद्वाज, सुधीर चंदेल, विजेंद्र पटेल, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार वर्मा, नंदा रावत, राजा विक्रम बघेल, शिवेश सिंह, अनुप वर्मा, आयुष शर्मा, विनोद सेन, छोटा राकेश साहू, दामोदर ताम्रकार, प्रकाश शिवांकर ,चिराग शर्मा, पार्षद अश्वनी निषाद, अली असगर, चंद्रशेखर पारख, राहुल शर्मा, सुमित घोष, शिशिर कांत कसार एवं दिव्यांश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा —
“हमारा लक्ष्य दुर्ग शहर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और संगठन को और सशक्त करें।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा —
“कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा और एकजुटता के बल पर संगठन निरंतर मजबूत होगा।”
अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment