• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, गोंडवाना भवन के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 फरवरी 2026,  09:19 PM IST
  • 288
गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, गोंडवाना भवन के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण की घोषणा

दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधा गढ़ की जिला महिला इकाई एवं महिला मित्र समिति दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में गोंडवाना युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइन स्थित जलाराम भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गोंडवाना के इष्टदेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समाज की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

Image after paragraph

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में  एम.डी. ठाकुर, नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, मनीष कोठारी, युवराज कुंजाम (पार्षद), विष्णु देव ठाकुर, सीताराम ठाकुर,  राजकुमार एवं ऋषि ध्रुव उपस्थित रहे।
समारोह में श्रीमती अनीता ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पंजीकृत युवक-युवतियों ने क्रमवार अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिससे सामाजिक स्तर पर वैवाहिक संबंधों के लिए सार्थक मंच उपलब्ध हुआ।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ऐसे परिचय सम्मेलनों की आवश्यकता बढ़ गई है, जिससे अभिभावकों को योग्य वर-वधू की तलाश में सुविधा मिलती है। उन्होंने समाज की मांग पर गोंडवाना भवन के प्रवेश द्वार को आकर्षक स्वरूप में बनवाने की घोषणा की, जिसके लिए समाजजनों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती भीष्म नागेश, महेश्वरी ध्रुव कौशल, चंद्रकांता, शरद, राजेश्वरी, पूजा, सेवती, शांति, प्रभा, पार्वती, दुर्गा, पूर्णिमा, पूनम, लोकेश्वरी, ऊषा, चंद्रकला, किशोरी, करण पी.एल. नेताम सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती एवं नागेश ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेश्वरी ठाकुर ने किया। उक्त जानकारी सीताराम ठाकुर द्वारा दी गई।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter