• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
भाजपा का सहयोग केंद्र फिर सक्रिय: 3 फरवरी से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 फरवरी 2026,  09:53 AM IST
  • 335
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बीजेपी दफ्तर में सुनेंगे कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं

रायपुर। प्रदेश भाजपा एक बार फिर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। करीब तीन महीने के अंतराल के बाद यह सहयोग केंद्र आज 3 फरवरी से दोबारा शुरू हो रहा है।

भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के अनुसार, सहयोग केंद्र के पहले दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। मंत्री के आगमन से पूर्व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्री सीधे तौर पर समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय भी मौजूद रहेंगे।

सहयोग केंद्र के कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, 5 फरवरी को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समस्याएं सुनेंगे। इन दिनों में क्रमशः प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू भी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगी।

 

भाजपा का कहना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच सेतु बनाकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter