• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
अमेरिकी ट्रेड डील पर राहुल बोले- मोदी ने देश बेचा:अडाणी पर केस, एपस्टीन फाइल्स से पीएम डरे हुए; सरकार बोली- राहुल गुमराह कर रहे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 फरवरी 2026,  06:22 PM IST
  • 112
अमेरिकी ट्रेड डील पर राहुल बोले- मोदी ने देश बेचा:अडाणी पर केस, एपस्टीन फाइल्स से पीएम डरे हुए; सरकार बोली- राहुल गुमराह कर रहे

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में देश बेच दिया है। आपकी मेहनत को खून-पसीने को बेच दिया है, क्योंकि वे कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।

राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं, क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई वे अब यह इमेज तोड़ रहे हैं। अमेरिका में अडानी पर केस है, यह असल में मोदी पर केस है। वो मोदी जी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहे हैं।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। अमेरिकी के साथ ट्रेड डील से देश को फायदा होगा। देश-विदेश में इसकी तारीफ हो रही है। कृषि-डेयरी क्षेत्र को संरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेड डील पर दोनों देश जल्द साझा बयान जारी करेंगे।

 

दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना अब बंद कर देगा।एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ

राहुल ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक रिलीज नहीं किया है। उसकी वजह से भी पीएम पर प्रेशर है। ये दो प्रेशर पॉइंट्स हैं। देश को यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।

राहुल ने कहा कि इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया है। जनता को इस बारे में सोचने की जरूरत है।

पीयूष गोयल के बयान की 4 बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री ने प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना रिश्ते और करीबी रिश्तों का फायदा उठाते हुए, अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील फाइनल की है, जो हमारे सभी पड़ोसियों, सभी आस-पास के देशों और हमारे साथ मुकाबला करने वाले सभी देशों की तुलना में भारत को मिली सबसे अच्छी डील है।
  • PM मोदी की फाइनल की गई ट्रेड डील भारत की इकोनॉमी, 140 करोड़ भारतीय और गरीबों, किसानों, मछुआरे, युवाओं, बहनों और महिलाओं के लिए नए अवसर लाएगी।
  • PM मोदी ने एग्रीकल्चर और डेयरी दोनों सेक्टर को सपोर्ट किया है। देश इस फैसले की सराहना कर रहा है और संवेदनशील सेक्टर सुरक्षित हैं। एक्सपोर्ट, टेक्नोलॉजी, निवेश और रोजगार से जुड़े सभी सेक्टरों में भारी उत्साह है।
  • यह हम सभी के लिए एक बड़ी डील है। राहुल गांधी और सभी विपक्षी दल की ओछी सोच है। वे भारत का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते। वे हर प्रकार से राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। संसद में सभी ने उनका चरित्र देखा। वे भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं।
  • जयराम रमेश बोले- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश

    कांग्रेस ने अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। ऐसा लग रहा है कि PM मोदी ने आखिरकार हार मान ली है।

    कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल पूछा। लिखा अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस ने कहा है - अब अमेरिका के किसानों के प्रोडक्ट भारत के बाजार में बिकेंगे। इससे अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में पैसा आएगा। अमेरिका के किसानों के लिए भारत का मार्केट बेहद जरूरी है। ट्रम्प ने इस डील से अमेरिका के किसानों का फायद कराया है। ये भारत के लिए बेहद चिंताजनक है।

    अमेरिका की कृषि मंत्री के बयान से साफ है कि मोदी सरकार ने भारत के किसानों के हितों को नजरअंदाज करके ये डील की है।

    इस फैसले से भारत में किसानों को नुकसान होगा। अब उन्हें अपने ही देश में अमेरिका के किसानों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। ये पूरी तरह से भारत के किसानों पर वार है। नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने भारत के किसानों के हितों का सौदा क्यों किया।

RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter