• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में 20 लाख की लागत किया डामरीकरण कार्य का भूमिजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 फरवरी 2026,  06:14 PM IST
  • 239
महापौर अलका बाघमार ने गया नगर में 20 लाख की लागत किया डामरीकरण कार्य का भूमिजन

.महापौर ने वार्ड के लोगो को जागरूक व पार्षद लीना दिनेश देवांगन को सक्रिय बताते हुए शीघ्र ही पानी टंकी निर्माण की घोषणा किया .

दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गया नगर वार्ड क्रमांक 4 में पुरुषोत्तम किराना स्टोर से लेकर धनकर किराना स्टोर तक गली नंबर 6 में लगभग 20 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य का दुर्ग नगर निगम के महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर वार्ड पार्षद एवं जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर ज्ञानेश्वर ताम्रकार काशीराम कोसरे लीलाधर पाल सहित वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे उक्त सड़क कई साल पहले बनी थी और जर्जर अवस्था में थी इसके लिए वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन सहित स्थानीय वासियों ने डामरीकरण की मांग की थी।

जिसे पूरा करते हुए आज महापौर अलका बाघमार करने उपस्थित लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए वह उनके परिषद कटिबद्ध है सड़क नाली बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधा उनकी प्राथमिकता में है।

आज डामरीकरण के पश्चात आगे और भी अनेक कार्य होंगे वे जानती यहां लो प्रेशर के कारण गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या ज्यादा होती इसके लिए इस वार्ड की पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की मांग पर उच्च क्षमता की पानी टंकी निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है जो जल्द प्रारंभ होगा उन्होंने वार्ड जनता को जागरूक व वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन को एक सक्रिय पार्षद बताते हुए कहा कि विकास के लिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं वे अपने वार्ड के विकास के साथ-साथ शहर के विकास में भी अपनी योगदान देती है इसलिए आने वाली दिनों में और विकास कार्य तेजी से होंगे इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की नेतृत्व में महापौर के आगमन पर आरती उतार कर व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा जनता की मांग पूरी करने पर आभार प्रकट किया गया।

भूमि पूजन के अवसर पर बूथ अध्यक्ष उत्तम साहू मंजूषा तिवारी अमरिका निर्मलकर सरस्वती शर्मा सुनीता देवांगन, नंद कसेर,राधा चंद्राकर,कांति बाई गुप्ता,हीरा बाई चंद्राकर, तीजन बाई,रीना जैन भूपत साहू श्यामा बाई ईश्वरी यादव मीना ठाकुर भुवन साहू रोहिणी मानिकपुरी पवन देवांगन चुन्नी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter