• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग को नया अध्यक्ष, प्रभात मिश्रा की अस्थायी नियुक्ति
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 फरवरी 2026,  07:44 PM IST
  • 1127
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग को नया अध्यक्ष, प्रभात मिश्रा की अस्थायी नियुक्ति

नवा रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी।
जारी आदेश में बताया गया है कि श्री प्रभात मिश्रा रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र के निवासी हैं। यह आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी किया गया है। नियुक्ति संबंधी आदेश राज्यपाल के नाम से तथा शासन की ओर से संस्कृति विभाग की अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा जारी किया गया है।
संस्कृति विभाग के इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter