• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में दिखी स्टारकास्ट, विवाद के बीच रिलीज को लेकर उत्साह बरकरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 फरवरी 2026,  11:42 AM IST
  • 398
फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में दिखी स्टारकास्ट, विवाद के बीच रिलीज को लेकर उत्साह बरकरार

मुंबई। फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच इसके प्रमोशन कार्यक्रमों में स्टारकास्ट की मौजूदगी देखने को मिल रही है। हाल ही में आयोजित एक इवेंट के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार मंच पर साथ नजर आए और दर्शकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों का आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दिया।

गौरतलब है कि मुंबई की एक दीवानी अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अब 13 फरवरी को प्रस्तावित रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। अदालत के फैसले के बाद फिल्म निर्माताओं ने प्रचार गतिविधियों को और तेज कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और प्रमोशनल इवेंट्स में भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख द्वारा दायर दीवानी मुकदमे के कारण फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अदालत के ताजा आदेश के बाद अब सबकी नजरें फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter