• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सल नेटवर्क तोड़ने- सरेंडर की संख्या बढ़ाने समेत कई विषयों पर की चर्चा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 फरवरी 2026,  05:08 PM IST
  • 1597
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सल नेटवर्क तोड़ने- सरेंडर की संख्या बढ़ाने समेत कई विषयों पर की चर्चा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की स्थिति और बस्तर के विकास पर चर्चा हुई। श्री शाह इस दौरान ने कई विभागों की समीक्षा भी की। बैठक में राज्य और नक्सल प्रभावित प्रदेशों के आला- अधिकारी मौजूद रहे। 

बस्तर को आदिवासी संभाग बनाने और बस्तर को आदिवासी संभाग बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा नक्सल नेटवर्क तोड़ने, नक्सलियों का आत्मसमर्पण बढ़ाने, प्रभावित इलाकों में विकास कार्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में राज्य और नक्सल प्रभावित प्रदेशों के आला- अधिकारी मौजूद रहे। 

 

ये आला- अधिकारी रहे मौजूद 
बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, ITBP के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक और छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter