• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
अनैतिक देह व्यापार के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 फरवरी 2026,  06:40 PM IST
  • 324
अनैतिक देह व्यापार के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा
दुर्ग। 
जिले के थाना छावनी पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लॉज/होटल में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन एवं नकद राशि जप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना छावनी को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 3, 4 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
घटना थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लॉज, जिला दुर्ग।
गिरफ्तार आरोपी
1. घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2. सीता चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
▪️ नकद राशि ₹500/-
▪️ मोबाइल फोन – 02 नग
उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय, सतर्क एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter