• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
आनंद सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया दीप प्रज्ज्वलन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 फरवरी 2026,  05:05 PM IST
  • 405
आनंद सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया दीप प्रज्ज्वलन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” परिसर में 8 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित नौ दिवसीय “शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला” का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव (स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।Image after paragraph

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी, विवेक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चैतन्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जहां श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मेले का आयोजन प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा। इस वर्ष मेले में विशेष नृत्य-नाटिका “नशा नाश का द्वार है – राजयोग सफलता का द्वार है” प्रस्तुत की जाएगी, जो लोगों को सकारात्मक जीवनशैली और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देगी।

बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” परिसर शहर के कोलाहल से दूर शांत एवं सुरम्य वातावरण में स्थित है। यहां आने से ही मन को अलौकिक शांति और सुखद अनुभूति होती है। परिसर में 2000 से अधिक लोगों की बैठक क्षमता वाला विशाल “कमला दीदी सभागृह”, मेडिटेशन कक्ष एवं सभाकक्ष निर्मित हैं, जो आध्यात्मिक आयोजनों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी से मेले में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter