• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धमतरी और भी
धर्मांतरित महिला की मौत : शव दफ़नाने को लेकर गांव में हुआ विवाद, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 फरवरी 2026,  10:58 PM IST
  • 228
धर्मांतरित महिला की मौत : शव दफ़नाने को लेकर गांव में हुआ विवाद, इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

धमतरी। छत्तीसगढ़ के नगरी क्षेत्र अंतर्गत दुगली थाना क्षेत्र के गुहाननाला गांव में एक बार फिर धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़ा मामला सामने आया है। 70 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को निधन हो गया था। निधन के पश्चात उनके परिजनों द्वारा गांव में ही उनका शव दफनाया गया।

बताया जा रहा है कि लगभग 8 वर्ष पूर्व तितरो बाई सहित उनके परिवार के सदस्यों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। इसी आधार पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दफन विधि से की गई। इस घटना के बाद आदिवासी समाज एवं कुछ ग्रामीणों ने महिला के शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग शुरू कर दी है। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। 

ग्रामीणों को समझाने में जुटा प्रशासन 
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ दुगली थाना पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है। प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter