• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
12 जुआरियों से ढाई लाख से अधिक नकदी एवं ताश के 52 पत्ते बरामद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 नवम्बर 2024,  08:05 PM IST
  • 577
जयस्तंभ चौक रुआबांधा बस्ती मे सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलने वाले जुआंरियों के विरुद्ध थाना भिलाई नगर पुलिस की कार्यवाही दुर्ग। जिले मे अवैध कारोबार एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखकर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा दिया गया है। उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर एवं सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम ने रुआबांधा बस्ती जयस्तंभ चौक मे रेड कार्यवाही कर जुआंरियान शैलेश मिश्रा पिता स्व. विजेन्द्र नाथ मिश्रा उम्र 51 साल गांधी चौक दुर्ग, अमन जैन पिता विमल जैन उम्र 24 साल साकिन रुआबांधा बस्ती , हेमलाल ढीमर पिता शांतनु ढीमर उम्र 24 साल रुआबांधा बस्ती, राजेन्द्र बागडे पिता देवीशंकर बागडे उम्र 42 साल साकिन उरला दुर्ग, नितेश जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल उम्र 34 साल साकिन नेहरु चौक कैम्प 01 भिलाई, पप्पु साहु पिता कमल साहु उम्र 35 साल सकिन राजीव नगर दुर्ग, राजेश गुजराती पिता बाबुलाल गुजराती उम्र 52 साल साकिन खंडेवाल कालोनी दुर्ग, मनीष जैन पिता कान्तीलाल जैन उम्र 25 साल शनीचरी बाजार रूआबांधा, बल्लु चंद्राकर पिता मोहन लाल चन्द्राकर उम्र 56 साल साकिन रिसाली पानी टंकी भिलाई, विनय यादव पिता गोपाल यादव साकिन गायत्री मंदिर रुआबांधा,अनिल सिह पिता स्व. हरजीत सिह उम्र 32 साल शनिचरी बाजार रुआबांधा, मयंक गावडे पिता भाऊ राव गावडे उम्र 29 साल भिलाई को जुआं खेलते हुये पकड़ा जिसके कब्जे (पास एवं फड़ से ) कुल 256100 रुपये जब्त कर थाना भिलाई नगर मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 454/2024 धारा छत्तीसगढ जुआं प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत कार्यवाही किया गया है | उक्त कार्यवाही मे उनि. नीता राजपुत प्र. आर. भुपेन्द्र यादव , आर. इसरार अहमद , हेमेन्द्र कुर्रे , अनिल गुप्ता , संतोष सिंह , महेश सोनी की भुमिका महत्वपुर्ण रही है |


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter