• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
भारत–पाक टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.62 लाख की सामग्री जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 फरवरी 2026,  08:27 PM IST
  • 526
भारत–पाक टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.62 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन एवं लैपटॉप सहित लगभग ₹2,62,500 मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।

मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग

अंकित सोनी (29 वर्ष), निवासी अहमद नगर कैम्प 01, थाना छावनी, भिलाई

चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग

राजा सोनकर (34 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग

डोमन पटेल (28 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग

जप्त सामग्री

01 लैपटॉप

17 मोबाइल फोन

नगदी ₹1,34,000/-

(कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,62,500/-)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी क्रिकेट मैच के दौरान आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter