• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
शिवजी की बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 फरवरी 2026,  06:52 PM IST
  • 628
शिवजी की बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में शिवजी की बारात के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिव कुमार गोड (51 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, दुर्ग ने 16 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू शिवजी की बारात देखने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार हेतु सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण मारपीट और धारदार हथियार से हमला करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

करण उर्फ बाटा

मनीष देशमुख उर्फ पाडू

अश्वनीद चंद्राकर

आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू

शुभम देवांगन उर्फ राजा

जितेश वर्मा उर्फ पोगो

आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड

(सभी निवासी शक्ति नगर, दुर्ग)

जप्त सामग्री

घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार जप्त किया गया है।

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter