दुर्ग। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा सोमवार तड़के विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक थाना मोहन नगर, सुपेला एवं छावनी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक जांच की गई। पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिली जब थाना छावनी क्षेत्र के प्रगति नगर में अवैध रूप से गांजा विक्रय किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.10 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम ₹5200 नगद जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।





इसी अभियान के तहत थाना सुपेला क्षेत्र में जारी स्थायी/गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
ऐसे चला अभियान
पुलिस ने मोहन नगर क्षेत्र के उरला, सुपेला क्षेत्र के नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर तथा छावनी क्षेत्र के कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चन्द्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुन्दर नगर और प्रगति नगर में एक साथ दबिश देकर सघन चेकिंग की।
गिरफ्तार आरोपी
एस. नीला (36 वर्ष), निवासी प्रगति नगर, कैम्प-1, छावनी
आकाश साहू (29 वर्ष), निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, सुपेला
बबलू साह, निवासी लक्ष्मी नगर आदर्श पारा, सुपेला
कमलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी नेहरू भवन रोड, चिंगरी पारा, सुपेला
जप्त सामग्री
2.10 किलोग्राम गांजा
₹5200 नगद
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment