• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में तड़के विशेष कॉम्बिंग अभियान, 2.10 किलो गांजा जप्त, 4 गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 फरवरी 2026,  06:58 PM IST
  • 613
दुर्ग में तड़के विशेष कॉम्बिंग अभियान, 2.10 किलो गांजा जप्त, 4 गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा सोमवार तड़के विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक थाना मोहन नगर, सुपेला एवं छावनी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।Image after paragraph

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक जांच की गई। पुलिस को बड़ी सफलता उस समय मिली जब थाना छावनी क्षेत्र के प्रगति नगर में अवैध रूप से गांजा विक्रय किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.10 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम ₹5200 नगद जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

 

Image after paragraph

 

इसी अभियान के तहत थाना सुपेला क्षेत्र में जारी स्थायी/गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

ऐसे चला अभियान

पुलिस ने मोहन नगर क्षेत्र के उरला, सुपेला क्षेत्र के नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर तथा छावनी क्षेत्र के कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चन्द्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुन्दर नगर और प्रगति नगर में एक साथ दबिश देकर सघन चेकिंग की।

गिरफ्तार आरोपी

एस. नीला (36 वर्ष), निवासी प्रगति नगर, कैम्प-1, छावनी

आकाश साहू (29 वर्ष), निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, सुपेला

बबलू साह, निवासी लक्ष्मी नगर आदर्श पारा, सुपेला

कमलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी नेहरू भवन रोड, चिंगरी पारा, सुपेला

जप्त सामग्री

2.10 किलोग्राम गांजा

₹5200 नगद


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter