• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में अभिषेक, महाआरती, प्रसादी एवं आतिशबाजी के साथ मनाया गया मंदिर का विशेष दिन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 फरवरी 2026,  07:13 PM IST
  • 640
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में अभिषेक, महाआरती, प्रसादी एवं आतिशबाजी के साथ मनाया गया मंदिर का विशेष दिन

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में माता जी की विशाल प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को दिनाँक 15 फरवरी को दिनाँक अनुसार 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन आयोजित किया गया। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग का दिनाँक अनुसार 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 दिवस का विशेष आयोजन रखा गया है।

    समिति के विजय गुप्ता पिंकी ने बताया कि प्रातः 9 बजे मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री सुनील पांडेय जी द्वारा माता जी का विभिन्न औषधियों एवं सामग्री से महाअभिषेक, हवन, पूजन एवं आरती कराई गयी,जिसमें प्रज्ञा राहुल शर्मा, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, इंद्राणी कुलेश्वर साहु मुख्य यजमान थे, माता जी के अभिषेक में यजमान के साथ साथ मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे, और अपने हाथों से माता जी का अभिषेक पूजन किये 

     इसके साथ साथ संध्या काल में महाशिवरात्रि के अवसर पर सत्ती चौरा में स्थित सत्तीश्वर महादेव अभिषेक अभिषेक पूजन किया गया..

    संध्या 7 बजे 108 पूजा थाल एवं 108 दीपों से माता जी की महाआरती की गयी, जिसमें सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों ने अपने हाथों में आरती की थाल लेकर माता जी की आरती किये। खीचड़ी, हलवा, मिष्ठान, एवं केक का प्रसाद वितरण किया गया। मन्दिर के 16 वे वर्ष होने के अवसर पर आकर्षित आतिशबाजी की गयी एवं मन्दिर परिसर में समिति के सदस्यगण, धर्मप्रेमी एवं उपस्थित जन मधुर भजनों के संग नाचते गाते रहे।

    गंजपारा वार्ड की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता का पार्षद बने 1 वर्ष भी पूर्ण हुआ इस अवसर पर पार्षद द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं प्रसाद का वितरण किया गया, समिति के सदस्य एवं पार्षद कुलेश्वर साहू का भी कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा अर्चना की गयी 

   रात्रि 8 बजे जन समर्पण सेवा संस्था के माध्यम से दुर्ग रेल्वे स्टेशन में समिति के सभी सदस्य उपस्थित होकर 200 गरीब, असहाय, विकलांग एवं जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, एवं नमकीन वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि आज से 16 वर्ष पूर्ण दिनाँक 8 फरवरी से 15 फरवरी 2010 को गंजपारा, दुर्ग में सभी के सहयोग से माँ दुर्गा मंदिर में माता जी की विशाल मूर्ति स्थापित की गयी थी। इस दिनाँक को शुभ मानते हुए प्रतिवर्ष 15 फरवरी को माता जी की मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। माँ दुर्गा मंदिर का 16 वां वार्षिक उत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है, मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर्व के लिए ज्योति कलश की बुकिंग प्रारंभ है।

कार्यक्रम में अशोक राठी राजेश शर्मा योगेन्द्र शर्मा बंटी नरेंद्र शर्मा घनश्याम पंड्या मनीष सेन निर्मल शर्मा दीपक चावड़ा प्रवीण गर्ग ललित शर्मा गोपाल शर्मा चेतन जैन राजू पुरोहित मनोज गुप्ता सतबीर शर्मा भार्गव चक्रधारी दुर्गा कश्यप मनोज शर्मा विकाश पुरोहित ऋषि साहू सूजल शर्मा प्रकाश सिन्हा तारणी ढीमर अर्चला शर्मा चंचल शर्मा शशि श्रीवास्तव किरण शर्मा चंदा शर्मा मनोरमा शर्मा आभा शर्मा शोभा गुप्ता पिंकी पुरोहित चंचल ललित शर्मा सुमन शर्मा शिल्पी शर्मा अंबिका पंड्या कुलेश्वरी जायसवाल आशीष मेश्राम मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता चिंटू शर्मा प्रशान्त कश्यप सोनल सेन अनमोल पाण्डेय संध्या वर्मा माया गुप्ता सुंदर निषाद धीरज सिन्हा उर्वशी साहू लक्ष्मी यादव आशीष गुप्ता सुंदर गुप्ता सोनल सेन रितेश सेन वाशु शर्मा राकेश चक्रधारी शिवम पंड्या प्रकाश ठाकुर एवं सैकड़ों भक्त सहित समिति के सदस्य उपस्थित हुए..

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter