• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
पांच मवेशियों की मौत, धान और पैरावट भी जलकर खाक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2024,  03:55 PM IST
  • 105
सूरजपुर में देर रात अचानक घर में आग लगने के कारण पांच मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। अचानक लगी आग से धान और पैरावट भी जलकर खाक हो गई।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घर में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। देर रात आग लगने के बाद ग्रामीणों ने समय रहते हुए आग पर काबू पाया जिसके चलते बड़ी घटना टल गई। वहीं आग की चपेट में आने के कारण धान और पैरावट भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने की कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दरअसल यह पूरा मामला ग्राम पंचायत सोनपुर का है। जहां के रहने वाले दिलकेश्वर साहू के मकान में आग लग गई। अचानक लगी आग में कारण झुलसने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। वहीं घर के पीछे हिस्से में रखे धान और पैरावट भी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए राजस्व अमला को तत्काल सहायता पहुँचाने की बात भी कही है। समय रहते आग पर पाया गया काबू ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिसके कारण बड़ी घटना होने से टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं SDM ने बताया कि, तहसीलदार को प्राकृतिक आपदा का प्रकरण बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, पीड़ित को तत्काल ही सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter