आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में, राजस्व अमले को सख्त निर्देश
करोड़ों की बकाया राशि वसूलने निगम की बड़ी तैयारी, नोटिस जारी करने के आदेश
?टेक्स अदा नहीं करने वालों पर अब सीधी कुर्की, सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी तय
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व अधिकारी आर.के.बोरकर,सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव एवं राजस्व अमले की टीम को कड़े निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग ने लंबे समय से बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकायादारों से लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की राशि निगम को प्राप्त करनी है। सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी विशेष रूप से इन प्रकरणों में लगाई गई है ताकि शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जा सके।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि यदि करदाता टैक्स जमा करने में आनाकानी करते हैं तो पहले नोटिस जारी किया जाएगा, तत्पश्चात नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निगम प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई के मूड में नहीं है।नगर निगम को लंबे समय से लंबित राजस्व की आवश्यकता विभिन्न विकास कार्यों के लिए है। ऐसे में बड़े बकायादारों से शीघ्र वसूली सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल किया गया है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक ये हैं बड़े बकायादार एवं उनकी बकाया राशि (रुपये में):
चमन लाल सब्बरवाल – 3,89,448
आदित्य नारायण तिवारी – 6,96,588
किरण लाखे/ लेफ्टिनेंट नरेश लाखे – 2,81,295
जया साहवानी, वर्षा साहवानी, प्रकाश/आशीष साहवानी – 3,00,792
अर्चना देवी/महावीर प्रसाद जैन – 3,19,396
मेसर्स जैन उद्योग (प्रवीण कुमार, महेश कुमार जैन, प्रसन्न जैन) – 3,36,404
संजय सिंह/वीर बहादुर सिंह – 3,21,488
रमेश चंद/केवल मल, सुरेश, दिलीप – 2,82,208
बलदेव सिंह/प्रीतम सिंह मालवा – 13,41,075
लक्ष्मी नारायण महाराज/किला मंदिर ट्रस्ट विनोद अग्रवाल – 3,17,476
राम दास, शीतल दास, अमृत लाल, गोपाल दास, खत्री/मनसा राम खत्री – 4,24,098
त्रिलोक सिंह/लेफ्टिनेंट सुरता सिंह – 4,16,672
ओम पारखनाथ डेवलपर्स प्रा. लि. (निर्देशक सुरेंद्र राठी/लाल चंद) – 6,30,327
श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावण संघ ट्रस्ट (प्रवीण कुमार जैन/भंवर लाल जैन) – 13,82,130
वर्धमान बिल्डर एवं उत्तम जैन सुराणा – 26,56,848
रतन लाल/चंदनमल जैन – 2,94,234
प्रबंधक दूरसंचार निगम लिमिटेड, पटेल चौक दुर्ग – 8,75,256
राज नारायण/वीर बहादुर सिंह – 4,20,942
सुनीता साइन/महेंद्र सिंह/लाल मुनि/शिव कुमार सिंह – 6,66,516
मेसर्स मध्यानी – 4,53,259
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (1) – 4,22,066
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (2) – 9,45,630
मेसर्स मध्यानी बिल्डर (3) – 14,37,483
मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स (सुभाष कुशवाहा, रवीन्द्र कुशवाहा/टी.पी.एस. कुशवाहा) – 51,65,023
मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स – 15,12,187
जी.पी. मधरिया/टी.एच. मधरिया – 3,36,000
अनिल लुनिया/धरम चन्द्र – 2,61,079
बसंत कुमार कटारिया/दिवंगत चंपालाल कटारिया – 9,34,756
चलसानि भानु प्रताप/स्व. कृष्ण राव – 13,97,050
निती खिचरिया/सुनील कुमार खिचरिया – 4,97,904
सरिता खिचरिया/सुधीर कुमार खिचरिया – 5,07,320
निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब टैक्स वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते बकाया राशि जमा कराकर करदाता कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment