• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
आदिवासी छात्राओं के लिए विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 फरवरी 2026,  10:31 PM IST
  • 115
आदिवासी छात्राओं के लिए विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित

350 छात्राओं ने लिया निःशुल्क चिकित्सा लाभ

Image after paragraph


दुर्ग। नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के अंतर्गत आदिवासी विभाग के विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में छात्राओं के लिए एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 350 छात्राओं ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच का लाभ लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर रहे, जबकि अध्यक्षता सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग के डॉ. ए.के. मिंज ने की।
शिविर में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें डॉ. अनिल विवेक सिन्हा (मेडिसिन),
डॉ. मानसी गुलाटी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीना शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे एवं डॉ. अंकिता खरे, दंत चिकित्सकीय सेवाएं प्रमुख रहीं।
इसके अतिरिक्त सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिए पीएचसी पोटिया के तकनीशियनों द्वारा विशेष जांच की गई।
विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा एवं उनके समस्त स्टाफ की आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका रही। वहीं समिति की ओर से अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, ज्ञानेश ताम्रकार, बी.पी. पांडे, आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, रमेश साहू, नीलू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Image after paragraph

सम्मान समारोह ..
स्वास्थ्य शिविर में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए विधायक ललित चंद्राकर द्वारा सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिंज, समिति अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर, रमेश साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलू सिंह सहित चिकित्सक डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. अनिल विवेक सिन्हा, डॉ. अभिषेक खरे एवं डॉ. अंकिता खरे को सम्मानित किया गया।
वहीं सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण में योगदान देने वाले तकनीशियनों को डॉ. ए.के. मिंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter