• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में 76 रन से हराया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 फरवरी 2026,  10:45 PM IST
  • 318
भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में 76 रन से हराया

भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और इस हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल अभियान को बड़ा झटका लगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।

भारत की पारी, शिवम दुबे ने बनाए 42 रन

इशान किशन डक पर आउट हुए जबकि तिलक वर्मा एक रन पर निपट गए। अभिषेक शर्मा ने 15 रन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या 18, अर्शदीप सिंह एक जबकि रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। शिवम दुबे ने 42 रन की पारी खेली और आउट हो गए।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter