• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
मुंगेली सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक में विभिन्न कार्यों पर चर्चा, पदाधिकारियों का चुनाव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 फरवरी 2026,  03:08 PM IST
  • 246
मुंगेली सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक में विभिन्न कार्यों पर चर्चा, पदाधिकारियों का चुनाव

मुंगेली(ज्वालएक्प्रेस.com)इंदिरा केशव विप्र भवन में आयोजित सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा, विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्य, उपनयन संस्कार कार्यक्रम तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों को लेकर योजना बनाना था।

बैठक में विशेष निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ-साथ शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न कार्यों हेतु समिति का गठन किया जाएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उपनयन संस्कार कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई, जिसे आगामी 8 मार्च को आयोजित बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।विप्र भवन में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में फाल्स सीलिंग, व्यवस्थित बिजली फिटिंग सहित अन्य सुधारों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती मंजुला शर्मा को सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का अध्यक्ष एवं निधि पौराणिक को शहर अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।बैठक में प्रमुख रूप से सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, मनीष उपाध्याय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविंद पाण्डेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, नवीन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित महिला विंग की श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे आदि विप्रजन उपस्थित रहे।

यह बैठक सर्व ब्राह्मण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जहाँ सामुदायिक विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter