• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 फरवरी 2026,  08:41 PM IST
  • 511
जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जमीन विक्रय के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपनी बताते हुए विक्रय का सौदा किया और किश्तों में कुल 13,00,000 रुपये प्राप्त किए। आरोपी द्वारा भूमि की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत होना पाया गया। इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर प्राप्त राशि का निजी उपयोग किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह (32 वर्ष), निवासी मंडल टाउन नेहरू नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पंजाब नेशनल बैंक के 05 हस्ताक्षरित चेक एवं भूमि विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां जप्त की हैं। घटना स्थल ग्राम जंजगिरी, तहसील एवं जिला दुर्ग बताया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि क्रय-विक्रय के दौरान दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध आर्थिक लेनदेन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter