• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पचास लाख से अधिक की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 फरवरी 2026,  08:50 PM IST
  • 145
पचास लाख से अधिक की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव क्रिकेट मैच चल रहा था और मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग तथा संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष), निवासी रूआबांधा कुदरापारा वार्ड नं. 04 भिलाई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा संचालन की बात स्वीकार की। फरार आरोपी का नाम शाहिल उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग बताया गया है।
पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, एक डीवीआर, चार मोबाइल चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई राउटर, नगद 5,000 रुपये, सट्टे का लेखा-जोखा रखने वाला एक रजिस्टर एवं डॉट पेन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,70,500 रुपये बताई गई है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 6, 7 एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, म.आर. लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक क्रांति शर्मा, आरक्षक बालमुकुंद साहू एवं नासिर बक्श की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में शामिल न हों और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter