• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बालोद और भी
बालोद में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की चपेट में आए पुलिस कांस्टेबल की मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 फरवरी 2026,  09:09 PM IST
  • 591
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार पुलिस आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय आरक्षक ठनेश कुमार टेमार्य, जो कोतवाली थाने में पदस्थ थे, ड्यूटी के दौरान समंस-वारंट तामील करने जा रहे थे।

बालोद (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के एनएच-930 मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास हुई।

मृतक की पहचान ग्राम सहगांव निवासी ठनेश तेमार्य (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वे बालोद कोतवाली थाना में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे और ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की गति काफी अधिक थी और चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती, जिससे यह हादसा हुआ। कांस्टेबल बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस विभाग में भी मातम का माहौल है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter