• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
छत्तीसगढ़ में होली पर नहीं बिकेगी शराब:दुकानें बंद रहेंगी, सरकार ने जारी किया आदेश, पहले हटाया गया था ड्राई डे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 फरवरी 2026,  08:24 PM IST
  • 503
छत्तीसगढ़ में होली पर नहीं बिकेगी शराब:दुकानें बंद रहेंगी, सरकार ने जारी किया आदेश, पहले हटाया गया था ड्राई डे

छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर स्थिति एक बार फिर बदल गई है। राज्य सरकार ने होली पर शराब बिक्री की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। आबकारी विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने होली पर शराब बिक्री पर रोक की खबर सुबह ही बता दी थी।Image after paragraph

नई आबकारी नीति में पहले तय 7 ड्राई डे में से तीन दिन होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि इन दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी।

अब सरकार ने रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। यानी होली के दिन राज्यभर में शराब दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि सामाजिक और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि खुशी और उल्लास के पर्व होली पर पूर्व निर्धारित ड्राई डे पहले जैसा ही लागू रहेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter