• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भाजपा सरकार का तीसरा बजट जन आकांक्षाओ से दूर और दिशाहीन - धीरज बाकलीवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 फरवरी 2026,  08:33 PM IST
  • 293
भाजपा सरकार का तीसरा बजट जन आकांक्षाओ से दूर और दिशाहीन - धीरज बाकलीवाल

दुर्ग। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने इसे जन आकांक्षाओं से दूर और दिशाहीन बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि बजट में बड़े-बड़े आंकड़े और आकर्षक शब्दों का प्रयोग किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देते। केवल योजनाओं के नाम गिनाने से विकास नहीं होता, बल्कि उसके लिए स्पष्ट नीति और बजटीय प्रतिबद्धता आवश्यक होती है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में रकबा और उत्पादन बढ़ने के बावजूद खरीदी में गिरावट आई है, जिससे किसानों में असंतोष है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कर्ज से राहत देने के लिए ठोस उपायों का अभाव है।
उन्होंने आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान निर्माण लागत को देखते हुए घोषित राशि में गुणवत्तापूर्ण मकान बनाना संभव नहीं है। आम नागरिक महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन बजट में राहत के स्पष्ट संकेत नहीं हैं।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, फिर भी जनता से किए गए बड़े वादों और गारंटियों का समुचित उल्लेख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुनियादी ढांचे के नाम पर ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं जिनका लाभ स्थानीय जनता से अधिक बाहरी हितों को होगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter