• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग का 22वां वार्षिक मिलन समारोह संपन्न
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 फरवरी 2026,  09:52 PM IST
  • 370
दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग का 22वां वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

दुर्ग। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग का 22वां वार्षिक मिलन समारोह कूर्मि भवन, दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव (शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण), दुर्ग महापौर अलका बाघमार, श्री प्रीतपाल बेलचंदन (अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग) तथा प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य श्री बिरेंद्र कुमार देशमुख शामिल हुए।Image after paragraph

विशेष अतिथि के रूप में श्री योगेंद्र बेलचंदन (केंद्रीय अध्यक्ष, दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़), श्री केशव बंटी हरमुख (केंद्रीय उपाध्यक्ष), श्री ललित देशमुख (केंद्रीय महामंत्री), श्री दिलीप देशमुख (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), श्रीमती प्रीति देशमुख (केंद्रीय महिला अध्यक्ष) एवं श्री हेमंत देशमुख (केंद्रीय युवा अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Image after paragraph

 

 

@GI@

ध्वजारोहण एवं पूजन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक ध्वजारोहण एवं छत्रपति शिवाजी महाराज तथा दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष राकेश हरमुख ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्षभर की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव राकेश देशमुख ने सामाजिक कार्यों और नवगठित कल्याण समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख ने आय-व्यय का विवरण रखा, जबकि महिला अध्यक्ष श्रीमती केवरा देशमुख ने महिला प्रकोष्ठ का प्रतिवेदन वाचन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिता देशमुख ने प्रथम तथा मान्या हरमुख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में केवरा देशमुख प्रथम, सुनीता देशमुख द्वितीय एवं श्रीमती चित्रलेखा तृतीय रहीं।

प्रतिभा एवं सेवानिवृत्ति सम्मान

सेवानिवृत्त सम्मान के अंतर्गत श्री नरेश पिपरिया, श्री भरत लाल देशमुख, श्री सहदेव राम देशमुख, श्रीमती चित्रलेखा देशमुख, श्रीमती सरस्वती देशमुख एवं श्रीमती चंद्रकांता देशमुख का सम्मान किया गया।

प्रतिभावान सम्मान के तहत श्री विकास देशमुख (पीएचडी), डॉ. निधि देशमुख (एमडी), श्री राहुल गौतम (सीएमए), श्री योगेश देशमुख (एआई), कक्षा 12वीं के वेदांत देशमुख व मयंक देशमुख तथा कक्षा 10वीं के कीर्तन देशमुख को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने दिया एकता का संदेश

विशिष्ट अतिथि श्री ललित चंद्राकर ने समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए निरंतर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि ऐसे समारोह समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।

विशेष अतिथि श्री योगेंद्र बेलचंदन ने समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता को बताया। केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देशमुख ने कुरीतियों के उन्मूलन और शिक्षा-स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं केंद्रीय युवा अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख ने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए नई सोच और ऊर्जा से योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री खिलेश्वर देशमुख ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter