• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
ईरान में तनाव के बीच भारतीय छात्रों की चिंता, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 फरवरी 2026,  11:09 PM IST
  • 220
ईरान में तनाव के बीच भारतीय छात्रों की चिंता, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली/तेहरान। ईरान में जनवरी में सरकार-विरोधी रैलियों के दौरान मारे गए लोगों के ‘चालीसवें’ के बाद शनिवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हुए। हालात को देखते हुए उमर अब्दुल्ला ने ईरान में पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से अपील की है कि वे केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पालन करें और अपनी यात्रा पूरी होने से पहले ही स्वदेश लौटने पर विचार करें।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, तेहरान ने अपनी ताजा एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध परिवहन साधनों से ईरान छोड़ने की अपील की है। दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को भी कहा है।

इस बीच ईरान में रह रहे भारतीय छात्रों ने वहां के हालात को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। एक छात्र मुसैद ने कहा, “ईरान के भीतर स्थिति फिलहाल ठीक है, लेकिन बाहरी हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। हमारी कुछ परीक्षाएं निर्धारित हैं। हम भारतीय दूतावास से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे विश्वविद्यालय और ईरान के मंत्रालय से बात कर परीक्षाएं स्थगित करवाएं, ताकि हालात सामान्य होने तक हम घर लौट सकें।”

उन्होंने बताया कि छात्रों ने अपनी यूनिवर्सिटी से संपर्क किया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परीक्षा स्थगन का निर्णय केवल उनके स्तर पर संभव नहीं है और इसके लिए मंत्रालय की मंजूरी आवश्यक है।

छात्रों के अनुसार, फिलहाल ईरान में स्थिति स्थिर है, हवाई अड्डे खुले हैं और वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter