• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट में महापौर अलका बाघमार का सख्त रुख, अतिक्रमण पर कड़ी चेतावनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 फरवरी 2026,  11:17 AM IST
  • 177
शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट में महापौर अलका बाघमार का सख्त रुख, अतिक्रमण पर कड़ी चेतावनी

सड़क बाधित करने वालों पर होगी जब्ती व जुर्माना, महापौर अलका बाघमार

?अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड तक 3 घंटे चला निरीक्षण अभियान,

?व्यापार सड़क पर नहीं, निर्धारित स्थान पर करें, महापौर का सख्त निर्देश

?इंदिरा मार्केट में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को नियमित निगरानी के आदेश,

दुर्ग// नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट में आज महापौर अलका बाघमार ने सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे अग्रसेन चौक स्टेशन रोड से लेकर पुराना बस स्टैंड तक भ्रमण करते हुए बाजार व्यवस्था का जायजा लिया। 

 

इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, पार्षद गोविंद्र देवांगन,सावित्री दमाहे, सहायक अभियंता राजेन्द्र ढबाले, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा सहित अतिक्रमण टीम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 3 घंटे तक चले इस निरीक्षण में बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

 

 

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने बाजार क्षेत्र में सड़क तक सामान फैलाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों एवं ठेले-खोमचे संचालकों पर नाराजगी जताई। 

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आज समझाइश दी जा रही है, किन्तु पुनः दुकान के बाहर सड़क तक सामान पाए जाने पर जब्ती एवं जुर्माना की सख्त कार्रवाई की जाएगी। महापौर की उपस्थिति में सड़क तक सामान बाहर रखने वाले कुछ व्यापारियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

 

कुआँ चौक के पास स्थित पांडेय जूस कॉर्नर द्वारा सड़क क्षेत्र तक नारियल रखकर व्यवसाय करने पर भी जुर्माना की कार्रवाई की गई। महापौर ने ठेले संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क छोड़कर अंदर की ओर व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करें। 

उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट में प्रतिदिन हजारों नागरिकों का आवागमन होता है, ऐसे में सड़क बाधित होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

महापौर अलका बाघमार ने अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर एवं बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से विशेषकर शाम के समय निरीक्षण कर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि बाजार क्षेत्र सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं यातायात के लिए सुगम बना रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter