• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नेवई पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 30 पाव देशी मदिरा जप्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  11:15 AM IST
  • 268
नेवई पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 30 पाव देशी मदिरा जप्त

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा जप्त की है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24-25 फरवरी की दरम्यानी कार्रवाई के दौरान पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन मरौदा देवार बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया।

5.400 बल्क लीटर शराब बरामद

तलाशी में आरोपी के कब्जे से 26 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 4 पाव प्लेन देशी मदिरा, कुल 5.400 बल्क लीटर (अनुमानित कीमत ₹2920) जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

विकाश तेलासी उर्फ अजीत (19 वर्ष), निवासी न्यू मार्केट देवार पारा, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक अनिल पटेल, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक विजेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter