• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 140 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  11:20 AM IST
  • 321
सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 140 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम गांजा एवं नगद बिक्री रकम जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फरीद नगर डेरा बस्ती स्थित शासकीय स्कूल के पीछे झाड़ियों के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

56 हजार से अधिक की जप्ती

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 1 किलो 140 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹55,000) एवं बिक्री रकम ₹1,250 बरामद की गई। कुल जुमला ₹56,250 की जप्ती की गई है।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रकाश धुर्वे (37 वर्ष), निवासी फरीद नगर डेरा बस्ती वार्ड 07, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक नवनीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Image after paragraph

Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter