• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए “नशे पर जीरो टॉलरेंस” के तहत लगातार कार्यवाही – विशेष अभियान जारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  11:22 AM IST
  • 355
होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए “नशे पर जीरो टॉलरेंस” के तहत लगातार कार्यवाही – विशेष अभियान जारी

▪️ होली पर्व के मद्देनजर नशे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित

▪️ 8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) जप्त, अनुमानित कीमत ₹1,72,800/-

▪️ 04 आरोपी गिरफ्तार, धारा 21(B), 29 NDPS Act के तहत कार्यवाही

▪️ 04 नग मोबाइल फोन एवं एक पल्सर मोटर सायकल जप्त

संक्षिप्त विवरण :

होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा “नशे पर जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना वैशाली नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), नगद राशि, 04 नग मोबाइल फोन एवं एक पल्सर मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया।

पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा होने पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 21(B), 29 NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना स्थल :

शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप, थाना वैशाली नगर क्षेत्र, दुर्ग

गिरफ्तार आरोपी :

शेखर राव, उम्र 18 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कैंप-1 भिलाई

कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास भिलाई

मोहम्मद सोहेल खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242, थाना टिकरापारा रायपुर

हर्ष भट्टी, निवासी शांति नगर भिलाई

जप्त सामग्री :

8.640 ग्राम हेरोईन (चिट्टा)

04 नग मोबाइल फोन

एक पल्सर मोटर सायकल

नगद बिक्री रकम

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। नशे से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter