• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
गोवा ट्रिप हुई आसान: भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2024,  02:45 PM IST
  • 151
भोपाल से गोवा के बीच इंडिगो एयरलाइंस 1 दिसंबर से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही है। शनिवार को छोड़कर रोजाना 180 सीटर विमान दो ट्रिप करेगा। यात्री 2 घंटे से कम समय में भोपाल से गोवा पहुंच सकेंगे।
Bhopal-Goa Flight: आप भी यदि गोवा टूर का प्लान बना रहे हैं तो अच्छी खबर है। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। यात्री हवाई मार्ग के जरिए 2 घंटे से कम समय में गोवा पहुंच सकेंगे।  इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल से गोवा के बीच उड़ानें 1 दिसंबर से शुरू होंगी। शनिवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन दोनों शहरों के बीच फ्लाइट उपलब्ध होगी।  भोपाल-गोवा फ्लाइट का नया शेड्यूल गोवा से प्रस्थान दोपहर 1 बजे भोपाल आगमन दोपहर 02:50 बजे भोपाल से प्रस्थान दोपहर 03:20 बजे गोवा आगमन शाम 05:10 बजे इंडिगो भोपाल गोवा रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान संचालित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से सीधी उड़ान मिलेगी। यात्रा की कुल अवधि लगभग 1 घंटा 50 मिनट होगी। भोपाल से गोवा का फ्लाइट किराया  भोपाल से गोवा चलने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया 5000 से 5500 के बीच निर्धारित किया गया है। जो अन्य रूट की अपेक्षा काफी कम है। मुंबई होकर जाना पड़ता था गोवा  इंडिगो ने मई 2023 में भी भोपाल से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद बंद कर दिया। लिहाजा, भोपालवासियों को वाया मुंबई गोवा जाना पड़ता था। 1 दिसंबर से फिर यह उड़ान बहाल हो रही है।   बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से नई उड़ाने शुरू करने जा रही है। कंपनी जल्द ही बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-मुंबई के लिए भी स्लॉट लिए हैं। इसे किराया कम होगा और यात्रियों को किफायती विकल्प मिलेगा। 

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter