• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग पुलिस की होली से पहले बड़ी कार्रवाई 33 प्रकरणों में केस दर्ज, 710 पाव अवैध शराब जप्त; 20 आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  05:13 PM IST
  • 398
दुर्ग पुलिस की होली से पहले बड़ी कार्रवाई 33 प्रकरणों में केस दर्ज, 710 पाव अवैध शराब जप्त; 20 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। आगामी होली पर्व को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग कर व्यापक कार्रवाई की गई।

Image after paragraph

अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कुल 20 प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना-वार कार्रवाई में अंडा, धमधा, कुम्हारी, पुलगांव, मोहन नगर, भिलाई नगर, जामुल, नेवई, जामगांव, नंदिनी नगर, उतई, रानीतराई एवं पाटन थाना क्षेत्र शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत 13 प्रकरण कायम किए गए। इस प्रकार कुल 33 मामलों में वैधानिक कार्यवाही की गई।

Image after paragraph

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 710 पाव अवैध देशी शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹70,000/- आंकी गई है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 02 दुपहिया वाहन भी जप्त किए गए हैं। सभी मामलों में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। अवैध शराब के सेवन एवं विक्रय से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter