• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश, 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाएं -कलेक्टर श्री सिंह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2026,  06:37 PM IST
  • 259
धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश, 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाएं -कलेक्टर श्री सिंह

-कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक

दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान उठाव की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि डीओ कटने के बाद भी धान का उठाव अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है, जिससे समितियों में धान का भंडारण बढ़ रहा है। उन्होंने 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाकर उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 मार्च तक सभी समितियों से धान उठाव पूर्ण करने की समय-सीमा तय की।

     कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उठाव के समय जिन स्थानों के लिए टैगिंग की जा चुकी है, उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए। इस संबंध में नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) के वितरण एवं उठाव की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मिलिंग के साथ-साथ एफआरके की निर्धारित मात्रा का भी समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक में मिलर्स ने डीओ कटवाकर उठाव में तेजी लाने पर सहमति जताई और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी मिलर्स को निर्देश दिए कि मार्च माह में पीडीएस के तहत चावल वितरण सुनिश्चित करने के लिए दो दिवस के भीतर टैगिंग अनुसार चावल संबंधित गोदामों में जमा कराएं। इसके अलावा उसना मिलिंग की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने शेष लक्ष्य अनुसार डीओ के लिए आवेदन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि धान उठाव एवं मिलिंग कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया, जिला विपणन अधिकारी श्री राहुल कुमार, नागरिक आपूर्ति निगम से नीलिमा ठक्कर उपस्थित थी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter