• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
तहसील की छत पर बैठकर कर्मचारियों ने छलकाए जाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2024,  03:10 PM IST
  • 242
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसमें तहसील के कुछ कर्मचारी कार्यालय की छत पर बैठकर जाम छलकाते दिख रहे हैं। मेहगांव एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसमें तहसील के कुछ कर्मचारी कार्यालय की छत पर बैठकर जाम छलकाते दिख रहे हैं। मेहगांव एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शराब पार्टी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इसमें कुछ कर्मचारी तहसील की छत पर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। घटना मेहगांव तहसील की है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।  वायरल वीडियो दिवाली के आसपास का बताया जा रह है। इसमें मेहगांव तहसील के 4-7 कर्मचारी नवीन भवन की छत बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं। उनके आसपास नमकीन का पैकेट और पानी की बोतल भी दिख रही है। वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। SDM बोले-करेंगे सख्त कार्रवाई  मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। मामले जांच करवा रहे हैं, जो भी कर्मचारी वीडियो में दिख रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  रिश्वतेखोरी के लिए बदनाम है कार्यालय  स्थानीय लोगों ने बताया, मेहगांव तहसील के कर्मचारी रिश्वतेखोरी के लिए बदनाम हैं। बिना घूस दिए यहां कोई काम नहीं होता। कार्यालय की छत पर दिन दहाड़े शराबखोरी की यह घटना उनके गैर जिम्मेदाराना रवैया को दर्शाती है। 

RO. NO 13783/ 27

RO. NO 13783/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter