• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 फरवरी 2026,  06:58 PM IST
  • 116
होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

दुर्ग/ आगामी होली त्यौहार को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के निर्देशानुसार, कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन दुर्ग के अभिहित अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार नेले के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा विगत दिवस जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई की गई।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा मेसर्स बिग बास्केट (भिलाई) से आटा व चनादाल, मेसर्स हरिओम सुपर बाजार (रिसाली) से मैदा, कतली, सूजी व बेसन, तथा मेसर्स रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से मैदा, सूजी, बेसन एवं बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त श्रीजी मार्ट से पास्ता और अन्य प्रतिष्ठानों से पनीर, दही व घी के नमूने संकलित कर उन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान मेसर्स बलका एग्रीकल्चर व फूड्स (महमरा) की भी जांच की गई, जहाँ संचालक द्वारा पेस्ट कंट्रोल, जल परीक्षण रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल व फोस्टेक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। वहीं, जिन संस्थानों ने अनिवार्य दस्तावेज (मेडिकल सर्टिफिकेट, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि) प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद, मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter