• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जिले में चलाया जा रहा है फाईलेरिया उन्मूलन अभियान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 फरवरी 2026,  07:56 PM IST
  • 229
जिले में चलाया जा रहा है फाईलेरिया उन्मूलन अभियान

दुर्ग, / जिले में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट अभियान 1.0 चलाया जा रहा है जिसमें आर.बी.एस.के. टीम आयुष चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्निशियन व अन्य टीम सदस्यों द्वारा जिले के चिन्हित स्कूलों में 06 से 07 वर्ष (जिन बच्चों का छठवां जन्मदिन मना लिया गया व सतवां नही मनाया गया है, उन्हीं बच्चों का ही रक्त परीक्षण किया जाना है) के बच्चों का रक्त परीक्षण किया जा रहा है, जिस हेतु डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर मनोज सिंग के द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया है।

25 फरवरी 2026 को जिले में 336 बच्चों का प्रशिक्षण एफटीएस-किट द्वारा किया गया। जिसमें 07 बच्चे सकारात्मक पाये गये। यह अभियान आगामी तिथियों में भी सतत रूप से जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाईलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन हेतु यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter