• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
रंगभरी एकादशी पर बरसाना की तर्ज़ पर लठमार होली, ग्वालिन व गोपीकाओं ने बिखेरे रंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 फरवरी 2026,  08:11 PM IST
  • 382
रंगभरी एकादशी पर बरसाना की तर्ज़ पर लठमार होली, ग्वालिन व गोपीकाओं ने बिखेरे रंग

Image after paragraph

दुर्ग। शुक्रवार को संध्या 7 बजे श्री गहिरा गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्रमांक 24 में रंगभरी एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोवर्धनधारी जगतगुरु भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात गोपीकाओं और ग्वालिनों ने बरसाना की परंपरा के अनुरूप लठमार होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा ऋतु यादव, सहसचिव श्रीमती त्रिवेणी यादव सहित श्रीमती मीना यादव, श्रीमती मंजूषा यादव, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती ज्योति यादव एवं श्रीमती रजनी यादव सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक साउंड सिस्टम की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए और पारंपरिक लठ के साथ ग्वालिनों एवं गोपीकाओं ने उत्साहपूर्वक लठमार होली खेली। पूरे परिसर में भक्ति गीतों, रंगों और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि रंगभरी एकादशी भगवान श्री कृष्ण और राधा के मिलन का प्रतीक पर्व है, जिसे हर वर्ष समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter


Operation not permitted