• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 मार्च 2026,  05:23 PM IST
  • 301
दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री

Durg/ धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दुर्ग शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में ऊर्जावान नेत्री निकिता मिलिंद को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि निकिता मिलिंद के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें महामंत्री के रूप में संगठन की सेवा का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उन्होंने विशेष रूप से धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। निकिता मिलिंद ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter