• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
पुलिस ने तड़के दी बीएसयूपी कालोनियों में दबिश, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2024,  06:42 PM IST
  • 430
रायपुर। बीएसयूपी कॉलोनियों में लगातार छापेमार जारी है।आज तड़के प्रात: 04:00 बजे थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के बी.एस.यू.पी. कालोनी कोटा, थाना डी.डी.नगर क्षेत्र के बी.एस.यू.पी. कालोनी सरोना, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव, थाना टिकरापारा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव एवं थाना तेलीबांधा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही किया गया। छापेमार कार्यवाही के दौरान लगभग 2100 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही वेरीफिकेशन किया गया। छापेमार कार्यवाही के दौरान हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों के 08 स्थायी वारंट व 05 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गयी। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया एवं किरायेदार सत्यापन का फॉर्म किरायेदारों को देकर फॉर्म भरकर थाना में जमा करने निर्देशित करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ व तस्दीकी भी की जा रहीं है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter