• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
निगम मुख्यालय में 2 मार्च को सजेगी फूलों की होली,फूलों की खुशबू संग, होली मिलन समारोह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 मार्च 2026,  05:33 PM IST
  • 149
निगम मुख्यालय में 2 मार्च को सजेगी फूलों की होली,फूलों की खुशबू संग, होली मिलन समारोह

नगर निगम परिसर में होगा रंगों का स्वागत,सौहार्द और उल्लास के साथ मनाई जाएगी फूलों की होली,

दुर्ग//नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 02 मार्च, सोमवार को निगम मुख्य कार्यालय परिसर में फूलों की होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर आवश्यक दायित्व सौंप दिए हैं। 

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार निगम परिसर में फूलों की होली” का आयोजन किया जाएगा, 

जिसमें रंगों की जगह पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।फूलों की होली से देंगे स्वच्छता और सौहार्द का संदेश

महापौर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता का प्रतीक है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए निगम ने इस बार प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया है। 

-जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी और नागरिक होंगे शामिल,

कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। सामूहिक पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिससे आपसी समन्वय और सहयोग की भावना और मजबूत होगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जैसे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है, वैसे ही त्योहारों को भी सकारात्मक संदेश के साथ मनाया जाना चाहिए। फूलों की होली से “मोर शहर, मोर जिम्मेदारी” का संदेश भी सशक्त रूप से सामने आएगा।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षित, पर्यावरण हितैषी और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।फूलों की होली के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित त्योहार मनाने की प्रेरणा दी जाएगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter