दुर्ग जिले में दिनांक 02.03.2026 को होलिका दहन एवं 04.03.2026 को रंग-गुलाल होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपूर्ण जिले को 10 अनुविभागों में विभाजित कर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
900 से अधिक पुलिस बल तैनात
होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 900 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
73 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय
संपूर्ण जिले में 73 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन कर लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।
30 “बाज” मोटरसाइकिल पार्टी का गठन
शहर एवं नगर के अंदरूनी क्षेत्रों, गलियों और बस्तियों में सतत निगरानी हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टियों का गठन किया गया है, जो लगातार बाइक पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।
139 फिक्स प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था
जिले के 139 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वहां फिक्स प्वाइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
25 स्थानों पर नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग
यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के परिवहन पर कार्रवाई हेतु जिले के 25 महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं।
फ्लैग मार्च एवं ब्रीफिंग
दिनांक 02.03.2026 को दोपहर 2 बजे दुर्ग-भिलाई में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
उसी दिन दोपहर 12:00 बजे कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफिंग दी जाएगी।
शांति समिति की बैठकें आयोजित
होली पर्व के पूर्व जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों एवं ग्राम सरपंचों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्णय लिया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या 9479192099 पर सूचना दें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment