• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
यूजीसी नियमों को लेकर बीजेपी की मुश्किल के बीच इस अहम मुद्दे पर चर्चा करेगा आरएसएस
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मार्च 2026,  06:45 AM IST
  • 293
सवर्ण समुदाय के लोग जहां इससे नाराज हैं, वहीं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद ओबीसी और दलित समुदायों की नाराजगी भी सामने आई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में होने जा रही है। इस बैठक में यूजीसी के नियमों के मुद्दे पर चर्चा होगी।

आरएसएस से जुड़े एक स्वयंसेवक ने कहा, ‘यूजीसी के मुद्दे ने समाज में बंटवारा कर दिया है और इस पर चर्चा होगी। एक तरफ ऊंची जाति के लोगों को ऐसा लगता है कि इन नियमों से उनकी उपेक्षा हुई है, दूसरी ओर अदालत द्वारा इस पर रोक लगाने से दलित समुदाय के लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं चाहते, हम चाहते हैं कि समाज एकजुट रहे।’

इसके अलावा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में जनसांख्यिकीय बदलाव और जनसंख्या असंतुलन, सामाजिक सद्भाव और जातिगत एकता; राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सतर्कता, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आरएसएस में फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। इसकी वार्षिक बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित शीर्ष स्तर के तमाम पदाधिकारी, प्रचारक और देश भर के प्रतिनिधि अहम मामलों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।

इस बैठक में भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ जैसे आरएसएस से जुड़े 30 से ज्यादा संगठन भी शामिल होते हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter