• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला, वीडियो जारी कर मांगी गृह मंत्री अमित शाह से मदद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 मार्च 2026,  07:16 AM IST
  • 268
दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला, वीडियो जारी कर मांगी गृह मंत्री अमित शाह से मदद

मध्यप्रदेश। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला दुबई में फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी है। दरअसल अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा ठप्प है। खाड़ी देशों में लगातार बमबारी हो रही है और संजय शुक्ला जैसे कई भारतीय इन देशों में फंसे हुए हैं। संजय शुक्ल के साथ इंदौर के कुछ अन्य व्यापारी भी दुबई में है।

बताया जा रहा है कि, शारजाह से इंदौर आने वाली Air India Express की फ्लाइट IX-256 अचानक रद्द कर दी गई। इसी कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया साईट एक्स पर वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी। उन्होंने कहा कि, यहां के हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। दुबई एयरपोर्ट पर भी बम गिरा है। सारा ट्रैफिक बंद है। गृह मंत्री अमित शाह जी आपसे निवेदन है कि, यहां फंसे भारतीयों की मदद करें। बेरा बेटा और परिवार के अन्य लोग यहां फंसे हुए हैं कृपया सभी को यहां से जल्द नीकालें। 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter